फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का हत्यारोपी दानी राम गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हत्यारोपी दानीराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दूनागिरि क्षेत्र के रतखाल में हीरा सिंह की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी दानी राम को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी मौके के समीप गोशाले से बरामद कर लिया गया है। राजस्व पुलिस हत्या में पुरानी रंजिश होने से साफ इंकार कर रही है। मामले में मंगलवार देर रात मृतक की पत्नी भगवती देवी ने दानी राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बुधवार सुबह राजस्व पुलिस गांव पहुंची, वहां पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार की रात रतखाल गांव निवासी हीरा सिंह पुत्र कुशाल सिंह गांव के ही विशन राम और दानी राम के साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान दानी राम और हीरा सिंह के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों में विवाद बढ़ने लगा और दानी राम ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और हीरा सिंह के सिर पर मार दी। हीरा सिंह वहीं गिर पड़े, उन्हें द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, मंगलवार की देर रात मृतक हीरा सिंह की पत्नी भगवती देवी ने राजस्व पुलिस में दानी राम पुत्र मोहन राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें