फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्यांगना गौरी दिवाकर ने बिखेरा कथक का जादू

Tue, 19 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
कथक पेश करतीं गौरा दिवाकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके की ओर से आयोजित समारोह में प्रख्यात नृत्यांगना गौरी दिवाकर ने कथक नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया। उन्होंने कत्थक नृत्य के तीनों तालों पर फन का जादू बिखेरा। मयूर नृत्य के साथ साथ प्राचीन कथाओं का भी वर्णन किया।
विज्ञापन


वंदे मातरम की प्रस्तुति पर भी उन्होंने जमकर तालियां बटोरी। बता दें कि  गौरी दिवाकर मशहूर नृतक पंडित विरजू महाराज की शिष्या रही हैं। 2008 में वह उस्ताद विस्मल्लाह खान युवा पुरस्कार से भी नवाजी जा चुकी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने शिव वंदना के साथ की। इसके बाद तबले पर भी हुनर दिखाया।

कथक नृत्य में उन्होंने तीनों ताल वेग, विलंबित, मध्यम और द्रुत का बखूबी मिश्रण किया। कथक नृत्यांगना ने मयूर नृत्य और प्राचीन कथाओं का वर्णन भी किया। हारमोनियम पर इंदु प्रकाश और तबले पर मोहित दरगानी ने संगत की। शुभारंभ संगीत शिक्षिका शांति पंत ने और संचालन रचना सिंह ने किया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया साथ ही स्पिक मैके संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें