फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिलिंडर फटने से उड़ी रसोई की छत, बालबाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के फरसाली गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत उड़ गई। किचन के भीतर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त और जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। प्रभावित परिवार ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की सुबह 3:30 बजे की है। फरसाली वल्ली निवासी हीरा देवी पत्नी आनंद सिंह की रसोई में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोईघर की टिन शेड छत उड़ गई। भीतर रखे बर्तन आदि भी छिटक कर बाहर आ गए। अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया और कई बर्तन भी छिटक गए। धमाके की आवाज के बाद घर के भीतर सो रही हीरा देवी और उनकी बहू तत्काल उठकर बाहर आईं। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, इंडेन गैस कपकोट के प्रबंधक दिनेश बिष्ट, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार नितिशा आर्या ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर जाकर नुकसान का मुआयना कर लिया है। वहीं जानकारी मिलने के बाद रेडक्रॉस के सदस्यों ने प्रभावित परिवार को राहत सामग्री मुहैया कराई है।


कमरे में रखा सिलिंडर अचानक कैसे फटा
ग्राम प्रधान भूपाल कोरंगा ने बताया कि हीरा देवी का किचन मकान के पीछे बना है। घटना के समय घर पर मौजूद सास और बहू सो रहे थे। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम भी आठ बजे से पहले उन्होंने खाना खाकर किचन बंद कर दिया था। अचानक सुबह के समय सिलिंडर कैसे फट गया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। बताया कि रसोई में रखे प्रेशर कुकर भी फटे मिले हैं। बर्तन टूट-फूट गए हैं। मकान की दीवारें तक जल गईं हैं। अचानक सिलिंडर का फटना रहस्य बना हुआ है। इंडेन गैस के प्रबंधक बिष्ट ने बताया कि सिलिंडर फटने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें