अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुंवर की नेतृत्व में उनकी टीम ने कसार देवी क्षेत्र में संचालित होटलों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुंवर ने बताया कि अग्निसुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए उनकी टीम ने द कुमाऊं, रेनबो कैफे, द वेल एलेन स्टे, होटल फ्रीडम और धारानौला स्थित होटल सरस्वती इन का निरीक्षण किया। कहा कि होटल परिसरों में आग से संबंधित संभावित जोखिमों को सुरक्षा मानकों के अनुसार बारीकी से जांच की गई। होटलों में स्थित अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच की।