फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व : धरा पर हरियाली के लिए बढ़े हाथ, रोपे पौधे

Wed, 16 Jul 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कपकोट के जसरौली वन क्षेत्र में पारंपरिक वेशभूषा में वृक्षारोपण करते वन विभाग के अ​धिकारी और क्ष
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरेला पर्व पर जिले में विभिन्न स्थानों पर करीब 25 हजार पौधे रोपे गए। पौधरोपण का मुख्य कार्यक्रम आरतोला जागेश्वर में हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने लोगों से पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण की अपील की। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि लोगों को प्रकृति से जुड़कर रहना चाहिए। इसके संरक्षण के साथ ही संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हरेला पर्व पर जिले में 25 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था जिसकी प्राप्ति के लिए विभिन्न विभागों ने अपनी भागीदारी निभाई। वन विभाग की ओर से 10 हजार पौधे, उद्यान विभाग की ओर से नौ हजार पौधे तथा ग्राम्य विकास की ओर से छह हजार पौधे रोपे गए।
सीएमओ डॉ. योगेश अग्रवाल ने राजकीय पशु चिकित्सालय एनटीडी में पौधरोपण किया। वहां डॉ. दीपाली लालवानी, डॉ. कमल दुर्गापाल, डॉ. विनीता आर्य, भोपाल सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी बसर में यूथ और इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधे रोपे। वहां प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रकला वर्मा, ईको क्लब पुष्पेश जोशी, रितिका कांडपाल, विनीता तिवारी आदि मौजूद रहे। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के सूर्यकुंज में जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र की ओर से तिमूर, बांज एवं फल्याट प्रजाति के पौधे रोपे गए।
संस्थान के निदेशक डाॅ. आईडी भट्ट ने जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र की ओर से संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे विभिन्न शोध कार्यों की सराहना की। वहां संस्थान के वैज्ञानिक डाॅ. सतीश आर्य, एमएस लोधी, डाॅ. एके सहानी, डाॅ. केएस कनवाल आदि मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जन कल्याण समित की ओर से न्यू इंदिरा कालोनी में पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें