फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत-ब्रदीनाथ स्टेट हाईवे ढही पुलिया, 100 गांवों का संपर्क कटा

Sun, 07 Sep 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रामनगर- रानीखेत- बद्रीनाथ स्टेट हाईवे पर ताड़ीखेत के भरभराकर गिरी पुलिया। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रामनगर-रानीखेत-बद्रीनाथ स्टेट हाईवे पर ताड़ीखेत के पास शनिवार देर रात ब्रिटिशकालीन पुलिया अचानक भरभराकर ढह गई। इससे 100 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द वैली ब्रिज बनाने की मांग उठाई है जिससे कि वाहन चल सके।
विज्ञापन


पिछले दिनों की लगातार बारिश और बरसाती गधेरों के उफान ने पहले से ही जर्जर पुलिया की नींव को खोखला कर दिया था। मध्यरात्रि के बाद भारी मालवाहक वाहनों का दबाव न सह पाने से यह पुलिया मय सुरक्षा दीवार के धराशायी हो गई। इसके बाद इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

अचानक रास्ता बंद होने से कई वाहन बीच रास्ते पर ही फंस गए। यात्रियों को मजबूरन लंबा चक्कर लगाकर भुजान-खैरना होकर रानीखेत पहुंचना पड़ रहा है। इससे उन्हें एक घंटे का अतिरिक्त समय बर्बाद होने के साथ टैक्सी यात्रियों को दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया की मरम्मत का प्रस्ताव शासन स्तर पर पहले से ही लंबित है। फिलहाल विभाग वैकल्पिक मार्ग तलाशने में जुटा है।

- अजय टम्टा, सहायक अभियंता, लोनिवि, रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें