फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अस्पताल रेफर करते रहे, एंबुलेंस मिली नहीं, बेमौत मर गया नीरज

Sun, 07 Sep 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नीरज पिल्ख्वाल। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ी क्षेत्रों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब भी जान बचाने की बात आती है, मरीज को रेफर करके जिम्मेदार लोग अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

नीरज पिलख्वाल को इस वजह से बचाया नहीं जा सका क्योंकि उसे इलाज और एंबुलेंस समय पर नहीं मिल सके।

भेटुली गांव निवासी मजदूर नीरज पिलख्वाल (36) शुक्रवार को गैराड़ मंदिर में मजदूरी का काम कर रहा था। शाम करीब 4 बजे ऊंचाई से सिर के बल गिरने पर उसे गंभीर चोट आ गई और खून बहने लगा। वहां माैजूद लोग किसी तरह घायल युवक को ताकुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां टांके लगाए गए लेकिन डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल नीरज को शाम 6:30 बजे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां भी केवल प्राथमिक उपचार हुआ और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज में देर होती जा रही थी और इस बीच नीरज की हालत लगातार बिगड़ रही थी।
विज्ञापन


सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि हायर सेंटर ले जाने के लिए अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। परिजन घंटों इंतजार करते रहे। आखिरकार मजबूर होकर उन्होंने टैक्सी बुक की और नीरज को ले जाने लगे। सिस्टम से हारकर नीरज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें