फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Wed, 26 Oct 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
संकुल विज्ञान प्रदर्शनी के समापन पर समूह गीत प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का समापन बेटी बचाओ संदेश के साथ हुआ। लघु नाटिकाओं के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया, वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने समां बांध दिया। समूह नृत्य और गान के साथ केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की टीम पूरी प्रदर्शनी में अव्वल स्थान पर रही।
विज्ञापन


दो दिनी इस प्रदर्शनी का समापन केआरसी के जीएसओ-1 ले. कर्नल जी राम मोहन ने किया। कर्नल मोहन ने कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। महाराष्ट्र के लोकगीत की थीम पर आधारित समूह नृत्य और गीत ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

समूह नृत्य में केवी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और समूह गीत में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में केवी मिर्थी और बनबसा अव्वल रहा। सामाजिक विज्ञान क्विज, संस्कृत श्लोक, संस्कृत क्विज, स्थल चित्रकला में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। पर्यवेक्षक केवी लोहाघाट के प्राचार्य बीडी ओली ने पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्या डा. माला तिवारी ने सभी का आभार जताया। संचालन डा. मंजुल मठपाल और मंजू पांडे ने किया। केवी रानीखेत सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, बनबसा, धारचूला, कौसानी, मिर्थी, पिथौरागढ़ के केेंद्रीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें