फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अराजक तत्वों पर नकेल कसने में पुलिस-प्रशासन नाकाम

Fri, 19 Jan 2024 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी के मेले में अराजक तत्वों पर लगाम लगाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। मेले में उमड़ रही भीड़ को काबू करने में पुलिस के इंतजाम कम पड़ रहे हैं। अराजक तत्वों ने बुधवार रात कार्यक्रम स्थल नुमाइशखेत मैदान में कुर्सियां तोड़ डालीं। नगर में एक वाहन के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में रात के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नगर की सड़कों पर अराजक तत्वों का बोलबाला है। अराजक तत्व देर रात तक नगर की सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे हैं। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे बाद तहसील रोड और पिंडारी रोड पर अराजक तत्वों ने हुड़दंग मचाया। असामाजिक तत्व जमकर गालीगलौज कर रहे थे। नगर में देर रात हो रहे हुड़दंग के कारण घरों में सोए लोगों की नींद में भी खलल पड़ रहा है।
बुधवार रात स्टार नाइट के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बीच अराजक तत्वों ने पंडाल में लगी प्लास्टिक की 60-70 कुर्सियां तोड़ डालीं। बुधवार रात सैंज मजियाखेत निवासी केवल चंद्र पांडे का बोलेरो वाहन (यूके 02 1155) विकास भवन रोड के पास हनुमान मंदिर के समीप पार्क किया गया था। अराजक तत्वों ने रात में वाहन का साइड का शीशा तोड़ डाला। वाहन स्वामी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। मेला छूटने के बाद नगर में निगरानी बढ़ाई जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें