फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रक्षा संपदा दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

Tue, 16 Dec 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर मंगलवार को दीवान सिंह सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देवभूमि की समृद्ध, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र प्रेम को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल मोहित शर्मा, छावनी परिषद के सीईओ कुणाल रोहिला और नामित सदस्य कैंट बोर्ड मोहन नेगी रहे। इस अवसर पर सीईओ रोहिला ने रक्षा संपदा विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विधायक नैनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान दिया है वो किसी सरकार ने नहीं दिया। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण वन रैंक वन पेंशन योजना है। इस दौरान रमा आदि मौजूद रहे।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
रानीखेत। रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कैरम प्रतियोगिता में ललित रावत और सावन कुमार, बैडमिंटन में एपी सिंह एवं पंकज मेहरा की जोड़ी विजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में एपी सिंह और रेखा बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में राजस्व अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पंत ने प्रथम, सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा ने द्वितीय और स्वच्छता निरीक्षक चंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें