फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अल्मोड़ा में कोबल स्टोन से संवरेगा चंद राजाओं के दौर का पटाल बाजार, 4.66 करोड़ की योजना तैयार

Tue, 16 Dec 2025 01:31 PM IST
हीरा मेहरा जीवन वर्ती

सार

अल्मोड़ा का पटाल बाजार अपने ऐतिहासिक वैभव के अनुरूप नए स्वरूप में नजर आएगा। चंद राजाओं के समय से चली आ रही इस विरासत को संजोने के लिए बाजार में कोबल स्टोन बिछाकर संवारने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
पटाल बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पटाल बाजार अपने ऐतिहासिक वैभव के अनुरूप नए स्वरूप में नजर आएगा। चंद राजाओं के समय से चली आ रही इस विरासत को संजोने के लिए बाजार में कोबल स्टोन बिछाकर संवारने की योजना तैयार की गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इसके लिए 4.66 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

विज्ञापन


मंजूरी मिलते ही पहले चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र में काम शुरू किया जाएगा।पटाल बाजार कुमाऊंनी संस्कृति, पारंपरिक वास्तुकला और स्थानीय हस्तशिल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बाजार को चरणबद्ध तरीके से उसके प्राचीन स्वरूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। सौंदर्यीकरण के दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ विरासत संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत दुकानों के बाहरी स्वरूप को एक समान किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली, पेयजल और संचार लाइनों को भूमिगत किया जाएगा ताकि बाजार की ऐतिहासिक छवि और अधिक निखर सके। 

अल्मोड़ा के पटाल बाजार में दुकानों के बाहरी स्वरूप का सुधार, बिजली, पेयजल और संचार लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। 4 करोड़ 66 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रथम चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्याकरण प्रस्तावित है। प्रकाश खत्री, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें