फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेधावियों को मिले ट्रैक सूट

Sun, 22 Feb 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में शनिवार को वार्षिक उत्सव और विदाई समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मटेना के पोस्ट मास्टर और शिक्षा प्रेमी मोहन चंद्र जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की सराहना करते हुए होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैक सूट वितरित किए। जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, जिसमें वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण दिया गया। वरिष्ठ शिक्षक उमेश चंद्र जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे आधुनिक बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए। शिक्षक दीप कोहली और निर्मला आर्य ने भी शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र लाल, पूर्व प्रधान राजन राम, नंदी देवी, उमा देवी और माधोराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कनिष्ठ विद्यार्थियों ने वरिष्ठों को दी शुभकामनाएं
वार्षिकोत्सव के साथ ही कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें