फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को देखने युवाओं की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
नंदादेवी परिसर में सूर्य ग्रहण देखने उमड़े युवा और बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। सूर्यग्रहण सुबह 08:20 से 10:57 तक रहा। सुबह के वक्त आसमान साफ रहा और धूप निकल आई, लेकिन जैसे ही सूर्यग्रहण लगा उसी समय से धूप मद्धम होने लगी और शाम का जैसा नजारा दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

इधर सूर्यग्रहण का नजारा दिखाने के लिए नंदादेवी परिसर में सूर्यग्रहण सोलर फिल्टर युक्त दूरबीन, एक्लिप्स ग्लासेज एवं प्रोजेक्शन विधि द्वारा दिखाया गया।
बृहस्पतिवार को विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा लोगों को सूर्य ग्रहण नंदादेवी परिसर में सूर्यग्रहण सोलर फिल्टर युक्त दूरबीन, एक्लिप्स ग्लासेज एवं प्रोजेक्शन विधि से दिखाया गया।
विज्ञापन

साथ ही सूर्य ग्रहण और उससे जुड़े मिथक तथ्यों से जुड़ीं रोचक जानकारियां भी दी गईं। लगभग ढाई घंटे के इस अंतराल में सूर्य का अधिकतम एक तिहाई से अधिक हिस्सा चंद्रमा के पीछे रहा। अल्मोड़ा स्थित अंतरिक्ष एस्ट्रोनॉमी क्लब के खगोलविद राकेश बिष्ट ने बताया कि सूर्यग्रहण सौ से अधिक लोगों ने देखा।

अल्मोड़ा से दिखा सूर्यग्रहण।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें