फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अल्मोड़ा में लीजिए किराए पर बाइक सवारी का आनंद

विज्ञापन
कसारदेवी में किराए पर टैक्सी बाइक सेवा का शुभारंभ करते विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान साथ में ड? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पहली बार किराए पर टैक्सी बाइक सेवा का शुभारंभ हो गया है। बृहस्पतिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कसारदेवी के मोक्षा रिजार्ट से सात टैक्सी बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस तरह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं पलायन रोकने में मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटक काफी संख्या में आते हैं और पर्यटकों को यातायात की सुविधा मिले इसके लिए किराए पर टैक्सी बाइक सेवा का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से इसी तरह के कार्यों से प्रेरणा लेकर स्वरोजगार को अपनाने का आह्वान किया।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले के अन्य पर्यटक स्थलों जागेश्वर, शीतलाखेत, कटारमल आदि में भी इसी तरह टैक्सी बाइक का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ई-रिक्शा संचालन लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में आरटीओ शैलेश तिवारी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मोक्षा रिर्सोट के अजय शाह, ग्राम प्रधान मैचोड़ प्रदीप मेहता समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें