जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बदलते मौसम के चलते मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी 600 के पार पहुंची।
यहां सुबह से ही सर्जन, चर्म रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र, दंत रोग विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार रही। अस्पताल में नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों से काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इधर खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि काउंटरों में भी मरीजों की भीड़ देखी गई।