फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रही महिला और बच्चों पर हमला 

Sun, 24 Apr 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव बसनल से लगे ग्राम पंचायत हाट में खेतों में काम करी रही एक महिला और उसके दो बच्चों पर हाट निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे महिला के पति पर भी हमला कर कर दिया, जिससे उसके हाथ की एक उंगली में जख्म हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। राजस्व उपनिरीक्षक का कहना है कि हमलावर को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

तहसील अंतर्गत बसनल गांव निवासी कैलाश चंद्र द्वारा राजस्व पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 22 अप्रैल को उसकी पत्नी राधा देवी गांव से लगे ग्राम हाट में गेहूं की मड़ाई आदि का कार्य कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान हाट निवासी जय प्रकाश ने अज्ञात कारणों से उसकी पत्नी राधा देवी के सिर में प्रहार करने के साथ ही बेटे का दांत तोड़ दिया।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई को लाई दरांती छिनकर उससे बेटी की पर हमला कर दिया, जिससे उंगली में जख्म हो गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचे तो उस पर भी हमला कर उसके हाथ में भी जख्म कर दिया। घटना के बाद कैलाश चंद्र का पूरा परिवार सहमा हुआ है।

बताया गया है कि पूरे परिजनों के घायल होने से खाने की व्यवस्था भी पड़ोसी कर रहे हैं। इधर, राजस्व उप निरीक्षक नंदन सिंह करायत ने बताया कि मामले में धारा 323, 325, 506 और 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


तो क्या हाथ आया हमलावर हुआ फरार 
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्रामीणों के मुताबिक राजस्व कर्मी हमलावर को 23 अप्रैल को गांव से पकड़कर तहसील में ले आए थे। लेकिन, हमलावर राजस्व कर्मियों की लापरवाही से फरार हो गया। मामले में राजस्व उपनिरीक्षक नंदन सिंह करायत का कहना है कि दोनों अनुसेवक अवकाश पर हैं, वह हमलावर के साथ खाना खा रहे थे, इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग गया। तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट का कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा प्राथमिकी 24 अप्रैल को दर्ज कराई गई है। जबकि, हमलावर को 23 अप्रैल को महज पूछताछ के लिए ही लाया गया था। यदि पीड़ित परिवार पहले दिन ही रिपोर्ट दर्ज कर लेता तो फिर हमलावर के भागने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें