फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे में घायल महिला की एसटीएच में मौत

Sun, 21 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ध्याड़ी के निकट हुई रोडवेज बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 18 हो गई है। धौलादेवी अस्पताल में देर रात तक चले पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। तीन घायलों का एसटीएच, नौ घायलों का अल्मोड़ा और एक का धौलादेवी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आठ को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गांधी चौक पिथौरागढ़ निवासी माहेश्वरी पुनेड़ा (55) पत्नी जनार्दन पुनेड़ा की उपचार के दौरान एसटीएच हल्द्वानी में मौत हो गई। इससे पहले 17 यात्री मौके पर ही मारे गए थे। डा. बीबी जोशी ने बताया धौलादेवी अस्पताल में भर्ती नौ घायलों में से आठ को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिल्ली के रहने वाले एक घायल राजेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है। बेस अस्पताल अल्मोड़ा में नौ घायल भर्ती हैं। सीएमएस डा. पीके उप्रेती ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

इधर, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रविवार सुबह बेस अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके भट्ट और सीएमएस डा. पीके उप्रेती को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सायं तक बस दुर्घटना में मारे गए 12 यात्रियों की की पहचान हो सकी थी। देर रात पांच अन्य मृतकों की भी शिनाख्त हो गई ।
इनकी भी हुई शिनाख्त
1. गणेश दत्त शर्मा पुत्र लक्ष्मीदत्त धारचूला पिथौरागढ़
2- कविता बिष्ट पुत्री खिलाफ सिंह थराली, चमोली
3- कालू सिंह मर्तोलिया पुत्र मोहन सिंह धूरड़पट्टा मुनस्यारी।
4- कृष्णानंद पुत्र गिरीश सिंह तड़ीगांव पिथौरागढ़
5- मनोज बिष्ट पुत्र श्याम सिंह मदकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें