फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 4.75 लाख ठगे

Sun, 15 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगाने के नाम पर जसपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों से 4.75 लाख रुपए ठग लिए हैं। हीराडुंगरी निवासी रोबिन बी लाल ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनटीडी पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 420 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के हीराडुंगरी निवासी रोबिन बी लाल पुत्र बीबी लाल ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि करीब आठ माह पूर्व वह दिल्ली गया था। मेट्रो में उसकी मुलाकात कुमार गौरव उर्फ विशाल पुत्र गोविंद गिरि निवासी जसपुर  से हुई। कुमार गौरव ने उससे मेट्रो में कुछ लड़कों को रोजगार देने की बात कही। कुमार गौरव ने रोजगार देने के नाम पर करीब दो माह पूर्व सुनील तिवारी निवासी जाखनदेवी से 1.80 लाख, जीवन सिंह मलवाल से 1.65 लाख, आरती गुप्ता निवासी रुद्रपुर से 1.30 लाख रुपए ठग लिए। इनमें से कुछ धनराशि कुमार गौरव के बैंक खातों में डाली गई, जबकि शेष रुपए नगद कुमार गौरव को दिए गए। उसने न तो इन लोगों की नौकरी लगाई और न ही पैसे लौटाए। अब उसका कोई पता भी नहीं चल पा रहा है।

एनटीडी पुलिस चौकी के एसआई गणेश सिंह मनौला ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सुनील तिवारी और आरती ने क्रमश: 15 हजार और 30 हजार रुपए कुमार गौरव के मुरादाबाद और काठगोदाम के बैंक खाते में डाले। पूछताछ में रोबिन बी लाल ने बताया कि उसने तीनों से ली गई शेष धनराशि में कुमार गौरव को नगद और उसके बैंक एकाउंट में डाली है। एसआई ने बताया कि कुमार गौरव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें