फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसिया के पास खाई में गिरी पिकप, एक की मौत

Sun, 15 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सल्ट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौलेखाल से झिमार की तरफ जा रही महेंद्रा पिकप जीप पैसिया के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को संयुक्त अस्पताल रामनगर रेफर किया गया है। घटना रविवार की शाम साढ़े छह बजे की है। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।

 रविवार की देर शाम सवा छह बजे मौलेखाल से पिकप यूए 01-5708 झिमार की तरफ जा रही थी लेकिन पैसिया से दो सौ मीटर आगे पहुंचते ही पिकप खाई में गिर गई। घटना में झिमार गांव निवासी महेश राम (19) पुत्र भवानी राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक का भाई कैलाश राम, झिमार निवासी दीपक सत्यवली और पोखरीकांडा नेपाल निवासी रमेश ठाकुर समेत चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख, पुकार सुनते ही ग्रामीण मौके की तरफ भागे। अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आई। ग्रामीणों ने ही 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से ही घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दीपक सत्यवली और चालक को देर शाम देवायल से रामनगर रेफर कर दिया गया। चालक के नाम का पता नहीं चल सका। भिकियासैंण निवासी वाहन स्वामी त्रिलोक रावत ने भी चालक के नाम की जानकारी न होने की बात कही। मौके पर एसडीएम श्याम सिंह राणा, एसओ जसवंत सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें