फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चीनाखान में चोरों का धावा

Sun, 29 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है और चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने शनिवार रात चीनाखान में मकान मालिक और किराएदार के घरों के ताले तोड़ दिए। मकान मालिक के घर से ढाई तोले  सोने की पौंजी और सात हजार रुपए चुरा ले गए। किराएदार के अल्मोड़ा नहीं होने से उनके यहां से कितना सामान साफ हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मकान में रात में कोई नहीं था। नगर में एक पखवाड़े के भीतर चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी का भी पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


उद्यान विभाग में माली देवेंद्र सिंह रौतेला का चीनाखान में मकान है। उनके यहां सेराघाट के शिक्षक मोहन सिंह चम्याल किराए में रहते हैं। देवेंद्र रौतेला 27 मार्च को अपने गांव थाणा मटेना गए हुए थे। जबकि किराएदार मोहन सिंह चम्याल के बच्चे भी गांव गए थे। रविवार सुबह देवेंद्र रौतेला गेट का ताला खोलकर मकान में पहुंचे तो देखा दरवाजों के ताले टूटे थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी भी टूटी पड़ी थी। चोर अलमारी से ढाई तोले सोने के एक जोड़ी पौंजी और सात हजार रुपए की नगदी  ले गए थे। चोरों ने किराएदार मोहन सिंह चम्याल के कमरे का भी ताला तोड़ा था और सामान बिखरा था। मोहन सिंह के परिजनों के अल्मोड़ा नहीं होने से उनके घर से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। चोर मौके पर दो सरिया और तौलिया भी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र रौतेला ने चोरी की रिपोर्ट एनटीडी पुलिस चौकी में दर्ज करा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल संजय गर्ब्याल, एनटीडी चौकी प्रभारी एसआई गणेश मनोला पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्कवायड भी बुलाया गया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है। एसआई गणेश मनोला ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें