फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 30 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भनोली तहसील के कफलनी गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने राजस्व पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव का ही प्रयाग दत्त पांडे नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोपी उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


शोर मचाकर किसी तरह उसने जान बचाई। महिला का आरोप है कि घर से निकलते समय आरोपी सभी परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे गया है।  उसके परिवार को आरोपी से खतरा बना है।  राजस्व क्षेत्र कफलनी के उप निरीक्षक नवीन सनवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 457, 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें