फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर के नाम पर ठगे साढ़े नौ लाख

Sat, 16 Jan 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भनोली तहसील के अंतर्गत चौनडुंगरी गांव के एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने टावर लगाने के नाम पर करीब साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


ठगों के जाल में फंसे इस व्यक्ति ने जनवरी 2013 से सितंबर 2015 तक अलग-अलग राशि के चेकों से करीब 9.50 लाख रुपये भेज दिए। पीड़ित व्यक्ति ने राजस्व पुलिस क्षेत्र भनोली में मामला दर्ज कराया है। इस मामले को अब रेगुलर पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कुछ लोगों ने भनोली तहसील के अंतर्गत चौनडुंगरी गांव निवासी दिवान सिंह बिष्ट को मोबाइल टावर लगाने का झांसा दिया। ठगों ने अपना नाम राजेश शर्मा, कपिल सिब्बल, एसके पाठक बताया। पीड़ित ने बताया कि सबसे पहले तीन जनवरी 2013 को उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया जिसने उसके घर पर टावर लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


 पीड़ित ने सबसे पहले 23 जनवरी 2013 को 20 हजार रुपये का चेक भेज दिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में 10 हजार, 20 हजार, 30 हजार तथा 25 हजार के कई चेक भेज दिए। बुरी तरह ठगों के जाल में फंसे बिष्ट ने 29 जनवरी 2015 को दो लाख पांच हजार का भी एक चेक भेज दिया। सितंबर 2015 में 18 हजार और 12 हजार के दो चेक सबसे अंत में भेजे गए हैं।

दीवान सिंह ने ढाई लाख रुपये जून से 28 सितंबर 2015 के बीच अलग-अलग चेकों से भेजा। ठगों ने बिष्ट को 12 लाख रुपये की एफडी का भी आश्वासन दिया, बाद में उसके फोन उठाने बंद कर दिए। आखिरकार दिवान सिंह बिष्ट ने बीते दिनों भनोली के पटवारी के वहां मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पटवारी चंदन सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। मेहनत की कमाई ठगों को भेज चुका यह व्यक्ति अब बेहद निराश है। बताया गया कि पीड़ित व्यक्ति की मांग पर इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें