पिछले पांच साल से अपनी नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करने के आरोपी पिता को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
मालूम हो कि नगर से लगे एक गांव निवासी 16 वर्षीय बालिका से उसका पिता 2010 से कुकर्म करता आ रहा था। गत दिवस पीड़िता अपनी नानी और मौसी के साथ महिला थाने पहुंची और पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 376 और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गत दिवस गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान भी दर्ज हुए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया है।