नगर के ललौली रोड नई कालोनी स्थित एक मकान में सीढ़ी लगाकर चोरों ने घर की अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के वक्त गृहस्वामी का पुत्र घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। उसे चोरी की घटना की जानकारी सुबह हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की है।
शनिवार की रात नगर के ललौली रोड नई कालोनी स्थित शिव कुमार गुप्ता के मकान में सीढ़ी लगाकर चोर मकान के अंदर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए।
गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ चार मार्च को मथुरा वृंदावन गया था। मकान में उसका पुत्र कल्लू घटना के समय एक कमरे में सोया हुआ था।
उसकी सुबह नींद खुलने पर चोरी की खबर लगी, तब उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। गृहस्वामी के मौके पर न होने के कारण अन्य चोरी गई सामग्री का पता नहीं लग पाया है।