चूने की बोरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के नौबाड़ा जैंतोली क्षेत्र से राजस्व पुलिस, उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने एक दुकान से आठ बोतल, 24 अद्धे अंग्रेजी शराब के बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार सतीश बर्थवाल और उड़नदस्ता टीम के प्रभारी पृथ्वी राज सिंह ने नौबाड़ा क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान नौबाड़ा में जीवन सिंह की दुकान से आठ बोतल, 24 अद्धे देसी शराब के बरामद किए गए।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। उड़नदस्ता टीम के प्रभारी पृथ्वी राज सिंह ने बताया कि टीम पूरी तरह से क्षेत्र में सक्रिय है, अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मदिरा निगरानी टीम भी पूरी तरह से क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे क्षेत्र में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इस दौरान दोनों दलों के टीमों के सदस्य मौजूद थे।