फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों की करतूत से धधकी आग

Thu, 07 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने यहां जाखनदेवी स्थित महेश चंद्र पांडे की चाय की दुकान के बाहर रखे टायर में आग लगा दी। टायर की आग दुकान के भीतर तक पहुंच गई। दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा टीवी और कपड़े आदि जल चुके थे।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात अराजक तत्वों ने जाखनदेवी स्थित महेश चंद्र पांडे की दुकान के बाहर रखे टायर में आग लगा दी। आग दुकान के भीतर तक पहुंच गई। इस बीच भीतर सो रहे दुकान स्वामी की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

आग से दुकान में रखा टीवी, कपड़े आदि भी जलकर नष्ट हो गए। इधर, सभासद अशोक पांडे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बीते दिनों अराजक तत्वों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें