फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांडेखोला में घर के ताले तोड़े

Tue, 12 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। चोरों ने सोमवार रात पांडेखोला में एक मकान के ताले तोड़कर पूरा सामन बिखेर दिया। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।  गृहस्वामी हल्द्वानी गए हुए थे।
विज्ञापन


पांडेखोला में सीएमओ कार्यालय के मसीप कल्पना पंत का मकान है। इन दिनों वह हल्द्वानी गई हुई थी। सोमवार रात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर के सभी कमरे खंगाल दिए। अलमारी के ताले तोड़कर घर में रखा सारा सामान बिखेर दिया। घर पर जेवर और नगदी नहीं रखी गई थी। जिससे चोरी की बड़ी घटना होने से बच गयी।  पड़ोसियों ने इसकी सूचना फोन से कल्पना पंत को दी। अल्मोड़ा लौटकर कल्पना पंत ने बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

इससे पूर्व पिछले माह नगर में धारानौला, दुगालखोला, खोल्टा, मकेड़ी समेत आधा दर्जन स्थानों पर चोरियां हुई थी। चोर लाखों का माल साफ कर ले गए थे, लेकिन अब तक पुलिस इन चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें