फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के लिए आ रहे बरेली के युवक की बस से गिरकर मौत

Thu, 26 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जाट रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना की भर्ती के लिए रानीखेत आ रहे बरेली के एक युवक की केमू बस से गिरकर मौत हो गई। हादसा रानीखेत से तीन किमी पहले गनियाद्योली कस्बे में हुआ। बताया गया है कि वह बस से सिर बाहर निकालकर उल्टी कर रहा था, इसी दौरान असंतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने केमू बस के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक बरेली के चंदुआ निवासी मोहन स्वरूप (22) पुत्र माखन लाल सुबह हल्द्वानी से केमू की बस नंबर यूके 01 टीए-0035 में बैठकर रानीखेत भर्ती के लिए आ रहा था।

युवक के साथियों ने बताया कि गनियाद्योली पर मोहन ने खिड़की से सिर बाहर निकालकर उल्टियां शुरू कर दी, इस दौरान वह खिड़की से काफी बाहर निकल गया था और असंतुलित होकर बस से बाहर गिर गया। साथियों ने उसे रानीखेत राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम परिजन भी यहां पहुंच गए। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर मृतक के पिता माखन लाल ने केमू बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें