फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के पेट में घोंपी रॉड, छह अन्य को भी किया घायल

Tue, 01 Jan 2019 11:19 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो        मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
हमले में घायल ठेकेदार मो. राशिद खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात बदमाशों ने ओएफसी बिछा रहे ठेकेदार के पेट में लोहे की रॉड घोंप दी और सात श्रमिकों को भी घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी देवायल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर ठेकेदार को हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है। घायल श्रमिक मुरादाबाद और जम्मू के रहने वाले हैं।        

विज्ञापन

 
सल्ट में एक मोबाइल कंपनी सड़क किनारे ओएफसी लाइन बिछा रही है। इस काम को करा रहे ठेकेदार और श्रमिक बैलाढ्या र्साइं मंदिर के पास किराये पर रह रहे हैं। 31 दिसंबर की रात ठेकेदार और श्रमिक खाना खाने के बाद कमरे में सो गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बदमाशों ने उनके कमरे का शटर खटखटाया।

किसी ने शटर नहीं खोला तो वे शटर तोड़कर अंदर घुस गए। श्रमिक और ठेकेदार इससे पहले कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने ठेकेदार मो. राशिद खान (30) पुत्र अहमद हसन के पेट में लोहे की रॉड घोंप दी। मारपीट में वहां रह रहे श्रमिक आलम अली (24), नदीम खान (21), मो. फरदुल्ला (50), नवजीत खान (30), गुड्डू (18) और खलील अहमद (45) घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने ठेकेदार की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने जेसीबी चालक को ओएफसी के लिए खोदी गई लाइन को बंद करने को कहा और नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर जेसीबी चालक ने खोदी गई लाइन को बंद कर दिया। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है। घायल श्रमिक राशिद खान ने बताया कि हमलावर आठ लोग थे, जिसमें से तीन को वह जानता है। घायलों ने थाने में तहरीर दे दी है। एसआई सुनील धानिक ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।        
विज्ञापन

      

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें