फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा प्रधान डाकघर के आडिटर ने की आत्महत्या

Tue, 17 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाकघर अल्मोड़ा के 58 वर्षीय आडिटर ने नगर से करीब पांच किमी दूर फलसीमा आईटीआई के जंगल में हाईटेंशन लाइन के बिजली टावर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने आत्महत्या करने को जाने की सूचना सुबह पिथौरागढ़ परिजनों को फोन से दी। आडिटर का शव शाम को साढ़े चार बजे फलसीमा के जंगल में बिजली टावर में लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आडिटर की आत्महत्या को बीते दिनों पोखरखाली उपडाकघर में हुए घोटाले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के धनौड़ गांव निवासी भवानी दत्त कापड़ी (58) पुत्र जोगाराम कापड़ी यहां प्रधान डाकघर में आडिटर थे। मंगलवार सुबह उन्होंने अपने परिजनों को पिथौरागढ़ फोन किया कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं। परिजन इससे सकते में आ गए। उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भवानी दत्त की ढूंढखोज की। शाम के समय भवानी दत्त के परिजन भी अल्मोड़ा आ गए।

सायं करीब साढ़े चार बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि फलसीमा आईटीआई के समीप बिजली के हाईटेंशन टावर में किसी व्यक्ति का शव रस्सी से लटका है। मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक के पुत्र गौरव कापड़ी और अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एनटीडी पुलिस चौकी के इंचार्ज गणेश बनोला ने बताया कि मृतक ने सुबह पिथौरागढ़ परिजनों को फोन किया कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं। मृतक यहां पुलिस कार्यालय के समीप किराए के मकान में रहता था। मालूम हो कि पिछले दिनों उपडाकघर पोखरखाली में ग्राहकों द्वारा जमा धनराशि का लाखों का घोटाला हुआ है। इसकी जांच भी चल रही है। आत्महत्या के इस प्रकरण को घोटाले के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें