फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर भड़के तीमारदार, हंगामा

Tue, 17 Feb 2015 11:48 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला के परिवारवालों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वैदो टोला निवासी सन्नो अपनी पुत्रवधु नेहा पत्नी नासिर को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाई थी। ड्यूटी पर तैनात लेडी डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव की बात कही। सन्नो का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने ऑपरेशन करने के लिए उनसे पांच हजार रुपये मांगे। इस बारे में उसने परिवार वालों को बताया तो वे लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान परिवारवालों की डॉक्टर से नोकझोंक भी हुई। बाद में स्टाफ के लोग आ गए। उन्होंने मामला शांत करा दिया। साथ ही प्रसूता को भर्ती कर उसके आपरेशन की व्यवस्था की गई। इस मामले में महिला डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने आरोप को निराधार बताया। वहीं हंगामा करने वाले भी कोई लिखित शिकायत चिकित्सा अधिक्षक से नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें