फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मिलने आए चार युवक हिरासत में

Sat, 11 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर से यहां एक युवती से मिलने आए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर नैनो कार सीज कर दी है। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार मुरलीवाला जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी गौरव (27) पुत्र राजेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित बटवाड़ा के ईगोड़ा गांव निवासी देवेद्र कुमार (20) पुत्र कृष्णराम, इसी गांव के लोकमन (19) पुत्र टेकचंद्र और बाहवा, तहसील चच्योट, मंडी निवासी विजय कुमार पुत्र परसराम रुद्रपुर में टाटा मोटर्स में काम करते हैं। मोबाइल फोन पर मिस काल के जरिए गौरव का बागेश्वर की एक युवती से संपर्क हो गया। बात इतनी बढ़ी कि वह अपने तीन साथियों के साथ उससे मिलने यहां आ गया। यह युवक तीन दिन से यहां एक होटल में टिके थे।

युवती के साथ मिलना-जुलना चल रहा था। शनिवार को कुछ लोगों ने युवती के साथ चार युवकों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पांचों को कोतवाली ले आई। परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया और युवकों के  खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गौरव की नैनो कार (यूके18/0699) को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें