फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने पकड़वाई 150 पेटी अवैध शराब, दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिल पेट्रोल यूनिट की सूचना पर भतरौंजखान पुलिस ने चौड़ीघट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक में 150 पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है जबकि अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इधर एसएसपी पी रेणुका देवी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचपीयू की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्वराज माजदा यूके04सी 1863 को चेक किया। वाहन में सवार मनोज कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी बुद्ध विहार दिल्ली, जसवंत सिंह पुत्र दर्शन लाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली के कब्जे से हिमाचल मार्का की 150 पेटी शराब बरामद हुई।


थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी हरियाणा से हिमाचल ब्रांड अंग्रेजी शराब की तस्करी कर पप्पू कांडपाल चौखुटिया को देने जा रहे थे। वाहन को सीज करने के साथ आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में उपनिरीक्षक तरन्नुम सईद, एचपीयू के कांस्टेबल मोहम्मद मंसूर, वीरेंद्र राय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें