फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास कैंटर में लाई जा रही चार पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सरदहेड़ी सहारनपुर निवासी कैंटर चालक महबूब शराब की फैक्ट्री से एलएल-टू की शराब अल्मोड़ा लाया था, जिसमें वह अतिरिक्त चार पेटी शराब बेचने के लिए लाया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास कैंटर की तलाशी ली और शराब मिलने पर कैंटर को सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन जोशी, कांस्टेबल गिरीश लाल, देवेंद्र सिंह शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें