फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से गुल्लियां और तेजपता ला रहे दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक कैंटर में अवैध रूप से 46 कट्टे गुलिया (छिलके) और 77 बोरे तेजपात ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए माल की कीमत करीब एक लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात एनटीडी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बल्ढौटी तिराहे पर चितई से आने वाले वाहन कैंटर यूके 04-सीए 7846 में पुलिस ने अवैध रूप से रखे 46 कट्टे गुलिया और 77 बोरे तेजपात पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार भगवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किरौली, पिथौरागढ़ और लक्ष्मण सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी कोनिया, पिथौरागढ़ को 26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र पंत, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, त्रिलोक सिंह, मनमोहन सिंह, हेमंत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें