फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक हुए गिरफ्तार, चार वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर चार वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज कर दिए हैं। इसके अलावा बगैर हेलमेट, डीएल, रेट्रो साइलेंसर लगाने, बगैर बीमा और रिफलेक्टर के वाहन चलाने पर 54 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला और तीन वाहन चालकों के डीएल भी निरस्त किए।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने वाहन संख्या यूके 01बी-2597 के चालक किरन कुमार पंत निवासी चितई को एडम्स स्कूल के पास, यूपी-21-एजेड-4462 के चालक अमित सिंह बिष्ट निवासी ओढ़खोला राजपुर को लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास गिरफ्तार किया।

द्वाराहाट पुलिस ने वाहन संख्या 01सीए-0573 के चालक गोपाल राम आर्य निवासी हाट, बासुलीसेरा और थाना लमगड़ा पुलिस ने वाहन संख्या यूके04-सीबी 1418 के चालक अब्दुल आकिल निवासी वनभूलपुरा, हल्द्वानी को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने बगैर हेलमेट के सात, बिना सीट बेल्ट के सात, नो पार्किंग पर छह, तीन सवारी पर दो, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर तीन, बगैर डीएल के आठ, रेट्रो साइलेंसर में एक, बिना बीमे और रिफलेक्टर में तीन-तीन के अलावा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी पर 14 समेत 54 वाहनों के चालान कर 29600 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। इस दौरान पुलिस ने चार वाहनों को सीज किया और तीन डीएल भी निरस्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें