फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बुधवार रात मरचूला के पास एक ट्रक चालीस मीटर गहरी खाई में गिर गया। लोगों को बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिली। तब तक 44 वर्षीय चालक की मौत हो चुकी थी। ट्रक द्वारा सस्ते गल्ले की दुकान के लिए गेहूं चावल ले जाया जा रहा था, जो कि घटना स्थल पर बिखर गया। गधेरे के पानी में काफी मात्रा में राशन भीगकर खराब भी हो गया है।
विज्ञापन


रामनगर से गौलीखाल राशन लेकर जा रहा ट्रक संख्या यूके-04-टीए-6436 बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे मरचूला के पास बदनगढ़ में 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह लोगों को मिली। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक चालक प्रताप सिंह (44) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी लखनपुर रामनगर की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमर्टाम कराकर परिजनों को सौंपा दिया है। बताया जाता है कि ट्रक में सस्ते गल्ले की गौलीखाल स्थित दुकान के लिए गेहूं-चावल ले जाया जा रहा था। गधेरे में पानी होने से काफी मात्रा में गेहूं और चावल भीगकर खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें