अल्मोड़ा। पुलिस की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों का सेवन करने वाले पांच युवाओं को नशे का सेवन करने पर उनके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की और परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चल रहे बिलियर्ड्स केंद्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया और एक बिलियर्ड्स केंद्र में अनियमितता मिलने पर चालान किया।
कोतवाली में गठित एंटी ड्रग फोर्स ने कैंट क्षेत्र में नशे का सेवन करने पर पांच युवाओं के खिलाफ धारा 81 के तहत कार्रवाई की और उनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग के बाद उनके सुपुर्द किया। इधर पुलिस ने बेस, एनटीडी, धारानौला, खत्याड़ी आदि जगहों पर स्थित बिलियर्ड्स केंद्रों में छापेमारी की। इस दौरान खत्याड़ी में स्थित एक बिलियर्ड्स केंद्र में अनियमितता मिलने पर राजीव सांगा का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया।