फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर का ताला तोड़कर ढाई हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। चोरों ने बीती रात सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत भूलगांव स्थित डाकघर का ताला तोड़कर 2500 रुपये की नकदी उड़ा ली। पोस्टमास्टर ने सोमेश्वर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते बुधवार की रात चोरों ने सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत भूलगांव स्थित डाकघर का ताला तोड़कर 2500 की नकदी चुरा ली। चोर डाकघर के भीतर रखे गए सरकारी कागजातों को भी बिखरा गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमास्टर को चोरी की वारदात के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पोस्टमास्टर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इधर, सोमेश्वर थाने के एसओ विजेंद्र साह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें