सीटी के लिए...
फोटो भी
एक किलो छह सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। पुलिस ने लमगड़ा थाना के अंतर्गत मोरनौला तिराहे पर एक व्यक्ति को एक किलो 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक एसओजी को चरस तस्करी कर ले जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। एसओजी और लमगड़ा थाने की संयुक्त टीम ने मोरनौला के पास चेकिंग शुरू की। घनश्याम आर्या पुत्र दीवान राम निवासी भुमका मुक्तेश्वर की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। चरस पकड़ने वाली एसओजी और पुलिस की टीम में उप निरीक्षक बृज भूषण गुरुरानी, प्रदीप कुमार भट्ट, दिनेश नगरकोटी, त्रिलोक, दीपक खनका, सुरेश आदि शामिल थे। ब्यूरो