मेरठ। जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट में शनिवार रात एक मकान में फ्रीजर से करीब तीन क्विंटल मीट बरामद किया गया। एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता राहुल ठाकुर और अन्य लोगों ने एक मकान में अवैध तरीके से कटान होने और मृत पशुओं का मीट सप्लाई करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों बिलाल निवासी जाकिर कालोनी और महराज निवासी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मकान मालिक असरफ फरार हो गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मीट गाय का है या भैंस का। मकान मालिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।