फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन बंद घरों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत तल्ली मिरई में रविवार की रात चोरों ने तीन बंद घरों के ताले तोड़ दिए। सुबह ग्रामीणों ने घरों के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर भवन स्वामियों को सूचना दी, पुलिस ने बताया कि परिजनों ने घरों के अंदर कीमती सामान नहीं होने की सूचना दी है।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र में कुछ माह पूर्व तक चोरों ने कई बंद भवनों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए थे। लेकिन राजस्व पुलिस आज तक इन मामलों का खुलासा तक नहीं कर सकी है। तल्ली मिरई में रविवार की रात चोरों ने धावा बोलकर मदन मोहन जोशी, कौशल्या देवी और केवलानंद जोशी के मकानों के ताले तोड़ दिए।

सुबह ग्रामीणों ने जब ताले टूटे देखे तो सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। एसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। भवन स्वामियों को दूरभाष पर चोरी की सूचना दी गई। एसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी सामान के चोरी होने की आशंका नहीं जताई है। दरअसल भवन स्वामी वर्षों पूर्व यहां से पलायन कर चुके हैं। भवन लंबे समय से बंद पड़े हैं। लोगों ने तत्काल चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें