फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौना सिलिंग के पास बुलैरो दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में सौना सिलिंग के पास पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही टैक्सी बुलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिसमें एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। तीन घायलों को हड्डी फैक्चर की वजह से बेस अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम भनोली अवधेश कुमार ने बताया कि गंगोलीहाट में एक बारात में शामिल होकर वापस हल्द्वानी जा रही बुलेरो यूके 05टीए- 2763 सौना सिलिंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में आठ लोग सवार थे। जिसमें 24 वर्षीय विकास बलूनी निवासी यमुनानगर दिल्ली, 35 वर्षीय खुशाल सिंह मेहरा निवासी गंगोलीहाट, 35 वर्षीय गजेंद्र सिंह रावत निवासी पौड़ी, 27 वर्षीय चालक खुशाल सिंह निवासी गंगोलीहाट, दस वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी दिल्ली, 35 वर्षीय बबीता पत्नी बाबी, मिलमपुर दिल्ली, 32 वर्षीय ममता पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी मंगलापुरी दिल्ली और 60 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी कुंवर सिंह रावत निवासी दिल्ली शामिल हैं।

इधर घायलों का इलाज कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि तीन घायलों को हाथ, कोहनी में हड्डी फैक्चर होने के कारण बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें