फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट बार में काम करता मिला 16 साल का बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाल श्रम उन्मूलन की टास्क फोर्स की टीम ने धारानौला में एक रेस्टोरेंट कम बार में 16 वर्षीय बालक को काम पर लगाने के जुर्म में रेस्टोरेंट कम बार स्वामी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने रेस्टोरेंट कम बार स्वामी के खिलाफ धारा 3/14 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियम अधिनियम 1986 के तहत और संशोधित 2016 के तहत गठित टास्क फोर्स की टीम ने सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी के नेतृत्व में होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को धारानौला स्थित एक रेस्टोरेंट कम बार में 16 वर्षीय बालक काम करता हुआ मिला। टीम ने बालक के परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द करते हुए कोतवाली में रेस्टोरेंट स्वामी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

बाल श्रम अधिकारी आशा पुरोहित ने बताया कि अपराध के तहत छह माह से दो साल की सजा का प्रावधान है। टीम में बाल कल्याण समिति की सदस्य अर्चना, चाइल्ड हेल्प लाइन के चंदन और पुलिस कर्मी शामिल थे। इधर पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें