फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। तहसील के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहां गांव में तनाव का माहौल है। राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म मामले में शामिल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है।

मालूम हो 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही पांच लोगों द्वारा पिछले एक साल से दुराचार किया जा रहा था। जिसमें गांव के दो सगे भाई, पिता-पुत्र और एक अधेड़ शामिल हैं। इस बीच किशोरी गर्भवती भी हो गई थी। जिसके बाद उसे बीते दिन जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्रसव पीड़ा के बाद सात माह का गर्भपात हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर मामले की जांच रेगुलर पुलिस द्वारा करने के आदेश जारी हो गए हैं। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि एफआईआर सहित मामले से जुड़े सभी दस्तावेज आदि रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने भी पीड़िता के बयान लिए हैं। राजस्व पुलिस ने मृत भ्रूण को सुरक्षित रखा है और इसका डीएनए टेस्ट करने के बाद आरोपियों के डीएनए से मिलान किया जाएगा। इधर तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों और पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के नाम बताने से इंकार कर दिया। इधर इस घटना के सामने आने के बाद संबंधित गांव में लोग स्तब्ध हैं और दुष्कर्म में पांच लोगों के शामिल होने से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और आरोपियों से जुड़े परिवारों में भी तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें