अल्मोड़ा। शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस ने जिले में आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस ने होटल, ढाबों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, गेस्ट हाउस, पार्क आदि स्थानों पर अभियान चलाया।
जिसमें रानीखेत पुलिस ने बागपत यूपी निवासी अमित कुमार, चिलियानौला रानीखेत निवासी राजेंद्र सिंह, बधाड़ रानीखेत निवासी गुड्डूू क्वारबी और पाली रानीखेत निवासी महेंद्र रावत के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की है। इसके
अलावा चौखुटिया पुलिस ने मासी निवासी जितेंद्र सिंह, न्यू बारादरी, जालंधर पंजाब निवासी चंद्रशेखर, गनाई चौखुटिया निवासी जगदीश कुमैया और लमगड़ा पुलिस ने भीड़ापानी धारी, नैनीताल निवासी नीरज परिहार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ब्यूरो