फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों पर हुए हमले के मामले में दूसरे दिन भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत बैलाढ्या साईं मंदिर के पास एक किराये में भवन में रहने वाले श्रमिकों और उनके ठेकेदार पर 31 दिसंबर की रात बदमाशों द्वारा किए गए हमले के मामले में दूसरे दिन भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे बदमाश श्रमिकों के कमरे में घुस गए थे। उन्होंने ठेकेदार मो. राशिद खान पुत्र अहमद हसन के पेट में लोहे की रॉड घोंप दी थी। जबकि ठेकेदार के साथ रहने वाले आलम अली, नदीम खान, मो. फरदुल्ला, नवजीत खान, गुड्ड, खलील अहमद पर हमला कर घायल कर दिया था।

बदमाशों ने ठेकेदार की बाइक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी थी। इधर हमले में घायल हुए ठेकेदार का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। ठेेकेदार ने बताया कि तीन बदमाशों के नाम उसने पुलिस को बताए हैं। इधर पुलिस का कहना है कि ठेकेदार की ओर से लिखित मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें