फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन नहीं कराने पर गृह स्वामियों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मजदूरों, किराएदारों, फड़-फेरी लगाने वालों के अलावा बाहरी व्यक्तियों, संदिग्धों और अजनबी व्यक्तियों का सत्यापन किए जाने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बगैर सत्यापन के किराएदार रखने पर चार भवन स्वामियों कि खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन


कोतवाली अल्मोड़ा के उपनिरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि टीम ने धन सिंह नेगी निवासी दुगालखोला, महंत योगी निवासी- दुगालखोला और देव बहादुर थापा निवासी-गोल मार्केट दुगालखोला पर किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत कार्रवाई करते हुए पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया।


इसके अलावा चौकी प्रभारी ताकुला के उपनिरीक्षक संतोष तिवारी ने रंजीत नयाल निवासी टाना सजोली, सोमेश्वर के होटल बिनसर इन बसौली को चेक करने पर बिना आईडी के होटल में यात्री ठहराने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कोर्ट का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें