फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर कंपनी पर 2.51 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट के अंर्तगत निर्माणाधीन हिनौला-कानेखलपाटी-डयोना मोटर मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग में अवैध खनन करने वाली कार्यदायी संस्था पर दो लाख 51 हजार 590 रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


कंपनी ने जुर्माने की राशि कोषागार में जमा कर दी है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हिनौला-कानेखलपाटी-डयोना मोटर मार्ग पर धड़ल्ले से अवैध खनन होने की शिकायत तहसीलदार प्रताप राम टम्टा से की थी। शिकायत की जांच करने पर मामला सही पाया गया। तहसील प्रशासन ने कार्यदायी संस्था पाटेन कंस्ट्रक्शन हल्द्वानी पर दो लाख 51 हजार 590 रुपये का जुर्माना ठोका है। कंपनी ने जुर्माने की धनराशि मंगलवार को कोषागार में जमा कर दी है। कंपनी द्वारा मार्ग में जगह-जगह अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें