फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी की जांच सीडीओ, एसडीएम को

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जीप दुर्घटनाओं के बाद पोस्टमार्टम में देरी होने के मामले की जांच सीडीओ और एसडीएम की संयुक्त समिति को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि डॉक्टरों के देरी से पहुंचने के कारण दुर्घटना में मारे गए लोगों के का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कई घंटे बाद हो सका था। इस पर मृतकों के परिजनों के साथ ही तमाम लोगों ने नाराजगी जताई थी। इन तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना-प्रदर्शन किया।

इधर, डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया हैै कि पोस्टमार्टम में देरी होने के मामले की जांच सीडीओ और एसडीएम की संयुक्त समिति को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मिल जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने यह भी बताया कि बीते दिनों लमगड़ा में एक छात्र के जलने की घटना के वक्त 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। धौलादेवी और लमगड़ा ब्लॉक से 108 एंबुलेंस के बारे में इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए भी उप मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच करके दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें